Categorized | Companies, लखनऊ.

विस्ता ने सबसे अनूठे सेल्यूलर ब्लाइण्ड पेश किए

Posted on 20 December 2010 by admin

एल्प्स इण्डस्ट्री लिमिटेड का जाना-माना ब्राण्ड विस्ता परिष्कृत और सबसे फैशनेबल इंटीरियर सजावट का पर्याय है। इंटीरियर डिजाइनिंग में विस्ता सबसे क्रान्तिकारी अवधारणाएं पेश करता है और इंटीरियर को पूरा नया आयाम देता है। हाल में इसनें अभिनव डिजाइन वाले विस्ता सेल्यूलर ब्लाइण्ड पेश किए हैं जो ऐसथेटिक्स और फंक्शनलिटी का मेल है।

विस्ता सेल्यूलर ब्लाइण्ड किसी भी घर में खास लगतें है। इसकी अनूठी संरचना षटकोणीय आकार के हनीकौम्ब सेल जैसे हैं। इसमें हवा रहती है और इस तरह कमरा इंसुलेट हो जाता है। विस्ता सेल्यूलर ब्लाइण्ड खूब चलते हैं और इन्हें लगाना आसान है। विस्ता सेल्यूलर ब्लाइण्ड रंगो की विस्तृत रेंज में मिलते हैं और ये देखने में आकर्षक तो हैं ही उपयोगी भी हैं। ऐसे में यह स्टाइल के प्रति जागरूक लोगों के लिए आदशZ पसन्द हैं।

इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 3800 रूपए से 6500 रूपए के बीच है। अपनी सजावट के अनुकूल आप ओपेक या ट्रांसलुसेंट शेड के विकल्प का चुनाव कर सकते हैंं। ये ब्लाइण्ड दो साइज चौथाई इंZच या 25 मिमी और 3/8 इंZच या 45 मिमी में उपलब्ध हैं। इनका निर्माण 100 प्रतिशत पॉलिएस्टर फैब्रिक से किया गया है और ये कई दिलचस्प शेप में उपलब्ध हैं जो आपके इंटीरियर से आसानी से मेल खा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in