Categorized | Companies, लखनऊ.

ओरा पेश करता है अंगूठियों का अपना “लव लिंक कलेक्शन´´ डायमण्ड और प्लैटिनम का भव्य मिलन

Posted on 20 December 2010 by admin

pmr10048-prg10049ओरा - द डायमण्ड डेस्टिनेशन ने अंगूठियों व वैवाहिक बैण्ड का अपना “लव लिंक कलेक्शन´´ प्रस्तुत किया। इन खूबसूरत वैवाहिक बैण्ड व अंगूठियों को उन कड़ियों से डिज़ाइन किया गया है जो किसी रिश्ते में गहरे लगाव, जुड़ाव और प्यार को जाहिर करती हैं। इन अंगूठियों के कड़ों पर लगे हीरे उस रोशनी के प्रतीक है जो आपके रोमांस को चारों ओर फैलाती है और दुर्लभ धातु प्लैटिनम रिश्ते की पवित्रता को उभारती है।

ओरा का लव लिंब कलेक्शन - वर और वधु की अंगूठियों का पूरक सेट को सबसे उम्दा किस्म के डायमण्ड व प्लैटिनम से बनाया गया है। शुद्ध प्लैटिनम पर खूबसूरत कारीगरी वाले इन वैवाहिक बैण्ड व अंगूठियों को बारीकी से डिज़ाइन किया गया है और बेहतरीन डायमण्ड लगाए गए हैं। इसके डिज़ाइन विवाह की भव्यता को ज़ाहिर करते हैं, और उभारत कर जड़ा हुआ हीरा उस प्यार के बारे में बताता है जो किसी भी दूसरी चीज से ऊपर है। ये लाजवाब अंगूठियां प्रमाणित बेिल्ज़यम हीरों से सुसज्जित हैं ओर इन्हें ओरा के न्यूयार्क, एंटवप्र, हांगकांग, टोक्यो और मुम्बई में ग्लोबल डिज़ाइन केन्द्रों पर तैयार किया गया है। हर अंगूठी के साथ सुनाने लायक दास्तान, याद करने लायक यादगार पल जुड़े हैं और यह एक अटूट बंधन बनने का प्रतीक पेश करती है।
अगर आप जल्दी ही विवाह - बंधन में बंधने वाले हैं या अपने प्रियजन से आपकी सगाई होने वाली है तो बेहतरीन वैवाहिक बैण्ड व अंगूठियों लेने के लिए ओरा के पास आएं। ओरा के लव लिंक कलेक्शन में अंगूठियों की कीमत महिलाओं के लिए 25,000 रू और पुरूषों के लिए 35,000 रू से आरम्भ होती है और ये देशभर में सभी 31 ओरा बुटिक में उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in