Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का बयान देश के लिए घातक हैं

Posted on 18 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के युवराज  राहुल गांधी का बयान देश के लिए घातक हैं। डा0 मिश्र ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने राहुल से लश्करे तैयबा से भारत को खतरा के बारे में पूछा था, ´राहुल ने जवाब में हिन्दू आतंकवाद से बड़ा खतरा बताया, आखिंर राहुल गांधी एवं उनकी कांग्रेस किसे सन्तुष्ट करना चाहती हैं´। राहुल गांधी को टिमोथी जे रोमर से बातचीत का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए तथा अन्य किन विदेशी राजनयिकों से क्या-क्या बातें उन्होंने की इसकी जानकारी भी देश के समक्ष आनी चाहिए।

डा0 मिश्र ने कहा कि विकीलीक्स के खुलासे से जाहिर होता जा रहा है कि देश के अन्दर कांग्रेस साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी हिन्दु आतंकवाद की बात करते हैं तो दूसरी तरफ सन् 2006 में इन्हीं खुलासों में  भारत को साम्प्रदायिक सोहार्द के मामले में बेजोड़ बताया है। डा0 मिश्र ने प्रश्न किया कि श्री राहुल गांधी तथा श्रीमती सोनिया गांधी भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब कर क्या सिद्ध करना चाहते हैंर्षोर्षो

डा0 मिश्र ने बताया कि विकीलीक्स के खुलासों से यह बात सिद्ध होती है। मुम्बई हमलों के बाद कांग्रेस ने धर्म की राजनीति खेली थी। काग्रेस के अन्तुले तथा बाद में श्री दिग्विजय सिंह ने भी शहीद हेमन्त करकरे की शहादत को माले गॉंव से जोड़ने की बात कहकर अपना और अपने दल का एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिये सोचा समझा बयान दिया था।

डा0 मिश्र ने श्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने की राहुल की बातचीत को निहायत गैर जिन्मेदाराना तथा देश में आन्तरिक मामलों को विश्व के राजनयिकों के समक्ष उठाने की भत्र्सना की। श्री नरेन्द्र मोदी इस समय गुजरात प्रदेश को विकास का पैमाना बना रहे है। कांग्रेस, सरकारी और अखबार/पत्र/पत्रिकाऐं सभी गुजरात के विकास की चर्चा कर रहे है।। गुजरात की जनता भी कांग्रेस को ठुकरा चुकी है तथा श्री मोदी को भारी समर्थन दे चुकी है। अत: राहुल का नरेन्द्र मोदी के बारे में बयान गुजरात के मतदाताओं के साथ-साथ देश के विकास समर्थकों का अपमान भी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in