Categorized | लखनऊ.

राहुल गांधी राजनीति में अपरिपक्व - शाही

Posted on 17 December 2010 by admin

17 दिसम्बर 2010  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महामन्त्री राहुल गांधी द्वारा विदेशी राजदूत के साथ भारत के आन्तरिक मामलों में इस तरह की गैर जिम्मेदाराना बात करना देश की एकता व सुरक्षा के लिये भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह राहुल गांधी के देश के बारे में ज्ञान की कमियों को दर्शाता है तथा उनकी राजनैतिक अकुशलता और नासमझी को भी बयान करता है।

श्री शाही ने कहा है कि यह क्षोभ का विषय है कि संसद पर हमले का आरोपी अफजल गुरू, को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कांग्रेस फांसी से बचा रही है तथा मुम्बई आतंकी घटना में पकड़े गये कसाव को अभी तक किसी भी प्रकार का दण्ड देने में असमर्थ साबित हुई।

श्री शाही ने कहा है कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह का इस प्रकार का दिया गया बयान सोची समझी रणनीति के तहत है क्योंकि इस प्रकार के बयानों से जहां तुष्टीकरण करके एक वर्ग विशेष का वोट बैंक अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं मंहगाई और कांग्रेस के शासन में हुये घोटालों से आम जनता का ध्यान हटाने के लिये इस प्रकार के वक्तब्य दिये गये हैं।

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुये शाही ने आगे कहा है कि कांग्रे्रस के राष्ट्रीय नेताओं के आचरण बेहद सन्दिग्ध हैं तथा यह देश की सुरक्षा के लिये खतरनाक साबित हो सकता है।

श्री शाही ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की विकीलीक्स द्वारा रहस्योदघटित उस वक्तब्य की कटु निन्दा की तथा हिन्दुओं को आतंकी बताना शर्मनाक है। श्री शाही ने कहा कि राहुल गांधी को इस वक्बत्य के लिये देश से मांफी मांगनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in