Categorized | जौनपुर

अधिकारियों के उत्पीड़न से पीड़ित शिक्षक ने की आत्मदाह की घोषणा दस माह से नही मिला वेतन

Posted on 17 December 2010 by admin

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय सोगंरा में कार्यरत सहायक अध्यापक ने अधिकारियों से पीड़ित होने के कारण आत्मदाह करने की घोशणा की हैं, आत्मदाह 24 दिसम्बर को शिक्षा निदेशक के कार्यालय के सामने करेगा।

मुंगराबादशाहपुर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय सोगंरा में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश कुमार का स्थानान्तरण 11 फरवरी 2010 को प्राथमिक विद्यालय सजई कला के लिए कर दिया गया। उसके विरोध में अध्यापक दिनेश कुमार ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश से स्थानान्तरण का आदेश निरस्त कर दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कार्यभार ग्रहण करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य उच्च अधिकारियों को प्रात्यावेदन देता रहा लेकिन कोई सुनवाई नही हुयी। कार्यभार ग्रहण करने के लिए दिनेश कुमार दुबारा उच्च न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया कि चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए कार्यभार ग्रहण करायें। इस आदेश के बाद भी आज तक शिक्षक को कार्यभार ग्रहण नही कराया गया। दस माह से वेतन न पाने वाले और कानूनी लड़ाई लड़ रहे शिक्षक दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी जौनपुर को भेजे पत्र में ं आरोप लगाया हैं कि बेसिक शिक्षा अधिकारी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के मनमाने पन के कारण कार्यभार नहीं कराया जा रहा हैं इससे उब चुके शिक्षक ने सह परिवार शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय निसातगंज लखनऊ के सामने 24 दिसम्बर को आत्मदाह करने की घोषणा की हैं। इस आत्मदाह के लिए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी व इनके हमराही अनुज कुमार सिंह और वेतन बिल बनाने वाले अध्यापक अजित सिंह और न्याय पंचायत प्रभारी हवलदार यादव को जबाव देह बताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in