Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Posted on 16 December 2010 by admin

चयनित अध्यापकों को तत्काल ज्वाइन कराया जायें
सावित्री बाई शिक्षा मदद योजना की पात्र छात्राओं को लाभान्वित किया जाये

-रंगनाथ मिश्र

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र ने समस्त जनपदीय एवं मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालयों में ज्वाइन कराया जाये। यदि प्रबंध तंत्र द्वारा ज्वाइन कराने में किसी प्रकार से विलम्ब किया जा रहा हो तो अपने कार्यालय में ज्वाइन कराकर वेतन भुगतान कराया जाये, और प्रबंधतंत्र से भू-राजस्व की भांति वेतन में दी गयी धनराशि की वसूली की जाये। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही प्रत्येक दशा में पूर्ण करके रिपोर्ट 20 दिसम्बर तक शासन को प्रेषित की जायें।

शिक्षा मंत्री ने यह निर्देश आज यहॉ माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनिर्मित भवन के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के भवन का शिलान्यास दो वर्ष पूर्व किया गया था, जो 443-85 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। नवनिर्मित भवन में भूतल 885-16 वर्ग मीटर, प्रथम तल 825-55 वर्ग मीटर तथा द्वितीय तल 651-05 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में निर्मित हुआ है। नवनिर्मित भवन में शिक्षा विभाग के अधिकारी अच्छी सोच एवं स्वच्छ वातावरण में कार्यों का निष्पादन करेगें।

श्री मिश्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रबंध तंत्र द्वारा संचालित विद्यालयों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। शिकायतें मिल रहीं हैं कि दबंग लोग दांवपेंच लगाकर पुराने प्रबंधकों के विरूद्ध दुष्प्रचार करके विद्यालयों को हड़पने का प्रयास करते रहते हैं। पुराने प्रबंधक अपनी पुश्तैनी जमीन देकर सम्मान के कारण विद्यालय संचालित करते हैं उनके साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होनी चाहिये।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फूले शिक्षा मदद योजना के लिये छात्राओं के आवेदन पत्रों को तत्काल परीक्षण कर पात्र छात्राओं का चयन कर साइकिल एवं निर्धारित धनराशि उपलब्ध करा दी जाये। इसमें ढिलाई बरतने वाले अधिकारी दण्डित होगें।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय मोहन ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि संचालित कार्यक्रमों को समय से पूरा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in