Categorized | लखनऊ.

आई0टी0आई0 भवनों के निर्माण में अधिकारी गुणवत्ता का ध्यान रखें-चौधरी लक्ष्मी नारायण

Posted on 16 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में आई0टी0आई0 भवनों के निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाये। पी0पी0पी0 योजना के अन्तर्गत  असेवित ब्लाकों में भी नये आई0टी0आई0 खोले जायेंगे।

व्यावसायिक शिक्षा मन्त्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने आज यहॉ विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ऐसे आई0टी0आई0 भवनों के निर्माण की सूची तैयार करें जिनका उद्घाटन 15 जनवरी को किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माधोनगर महाराजगंज, शाहगंज, जौनपुर, एतमादपुर, मऊरानीपुर (झांसी), ललितपुर, बान्दा, उरई, कालपी, माधवगढ़, हस्तिनापुर, हसनगंज, उन्नाव, महाराजगंज, केकड़ा, बाराबंकी में बनने वाले भवनों के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पी0पी0पी0) योजना में भूमि की उपलब्धता, असेवित ब्लाकों में आई0टी0आई0, एस0डी0सी0 स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर खोलने, वी0टी0पी0 के लिम्बत बिलों, प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर तैनाती, निर्माण इकाइयों की प्रगति, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मद्द योजना आदि की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में सचिव सुश्री अर्चना श्रीवास्तव, निदेशक श्री हरि शंकर पाण्डेय, अपर निदेशक श्री राहुलदेव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in