Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 16 December 2010 by admin

खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत मारे गये छापों में 449.87 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त
आज 2 जनपदों में छापे, एक एफ0आई0आर0 दर्ज, 04 नमूना संग्रहीत
बुलन्दशहर में नकली क्रीमरोल, रस एवं सूजी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

504 एफ0आई0आर0 में 780 व्यक्ति नामित, 480 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक दर्ज कराये गये 504 एफ0आई0आर0 में 780 व्यक्तियों को नामित करते हुए 480 को गिरफ्तार किया गया तथा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0टीम द्वारा मारे गये छापों में कुल 449.87लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 02 जनपदों-बाराबंकी एवं बुलन्दशहर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारकर एक एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए दो व्यक्तियों को नामित किया गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और 04 नमूना संग्रहीत किये गये। जनपद बाराबंकी में एक बोरा मिथ्या छाप श्रीराम तम्बाकू को सीज करतेे हुए एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा बुलन्दशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत नकली क्रीमरोल, रस, सूजी आदि बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कर लगभग 80 किग्रा0 अपमिश्रित खाद्य पदार्थ जब्त कर नष्ट किये गये। इस प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा 3 नमूनें संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं तथा नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in