Categorized | लखनऊ.

मानसिक तथा शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चों के व्यक्तित्व विकास को समर्पित

Posted on 16 December 2010 by admin

प्रेस विज्ञप्ति :    16.12.2010
अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010 में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश की छात्र टीमों का आगमन प्रारम्भ
`अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ का भव्य उद्घाटन सी.एम.एस. में 18 दिसम्बर को

innerscape-1सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक महोत्सव `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ का भव्य उद्घाटन 18 दिसम्बर को सायं 4.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति फडीZनो इनासियो रेबेलो मुख्य अतिथि होंगे तथापि देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु लखनऊ के मेयर डा. दिनेश शर्मा एवं हिन्दुस्तान टाइम्स की वरिष्ठ स्थानीय संपादक सुश्री सुनीता ऐरन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. महानगर के तत्वावधान में 18 से 20 दिसम्बर तक आयोजित यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव मानसिक तथा शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चों के व्यक्तित्व विकास को समर्पित है जिसके माध्यम से देश-विदेश के प्रतिभागी छात्र अपनी योग्यता का प्रदर्शन व विकास करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश की छात्र टीमों का लखनऊ आगमन प्रारम्भ हो गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन में श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, ओमान एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के स्कूलों/संस्थाओं से लगभग 250 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी सन्दर्भ में आज पुणे, महाराष्ट्र से पधारे सावली एसोसिएशन के छात्रों के लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ तथापि होली क्रॉस कान्वेन्ट स्पेशल स्कूल, मुम्बई, मेन्टेड, कोलकाता, विकलांग केन्द्र (उमंग स्पेशल स्कूल), की छात्र टीमें भी आज लखनऊ पधार रही हैं। इसके अलावा देश-विदेश की कई अन्य प्रतिभागी टीमें भी आज देर रात व कल प्रात: लखनऊ पधारेंगी। श्री शर्मा ने बताया कि शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों में भी प्रतिभा की कहीं कोई नहीं होती है और उनमें भी आगे बढ़ने का अदम्य साहस व उत्साह होता है। इसी उद्देश्य के लिए इनरस्केप के अन्तर्गत सीनियर व जूनियर वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिनमें मोिल्डंग, पेटिंग, डिवेट, कम्प्यूटर स्किल्स, पजल्स व सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शन प्रमुख हैं। सभी प्रतियोगिताएं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न होंगी।

श्री शर्मा ने बताया कि मानसिक तथा शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों का यह महोत्सव हमारी प्रचलित शिक्षा पद्धति को एक नया आयाम देने जा रहा है जिसके माध्यम से सामान्य बच्चों के साथ ही इन बच्चों के भी सर्वांगीण विकास का सन्देश दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भी हमारे समाज में विकलांग या दृष्टिहीन या मन्दबुद्धि बालक/बालिकाओं की प्रतिभा को निखारना व मान्यता देना आसान नहीं है, इस सन्दर्भ में सी.एम.एस. महानगर का यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन का अभूतपूर्व अवसर साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in