Categorized | इटावा

सैफई (इटावा) महोत्सव का ‘ाुभारम्भ

Posted on 16 December 2010 by admin

2 स्व0 रणवीर सिंहं की स्मृति में आयोजित सैफई (इटावा) महोत्सव का ‘ाुभारम्भ आज समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रक्षामन्त्री श्री मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रो0 राम गोपाल यादव द्वारा स्व0 रणवीर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  इस अवसर पर नेता विरोधी दल     श्री शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, महोत्सव समिति के अध्यक्ष/सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव सहित वरिश्ठ समाजवादी पार्टी नेता सर्वश्री अशोक बाजपेयी, राम आसरे कुशवाहा, अंिम्बका चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, एस0आर0एस0यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, के अतिरिक्त पूर्व मुख्य सचिव ए0पी0 सिंह उपस्थित थे।

बड़ी संख्या में विधायकों, सांसदों, स्कूली छात्र-छात्राओं और हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में विशाल पण्डाल में समारोह की रंगारंग ‘ाुरूआत सन्त विवेकानन्द पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा बैडंबाजों की धुन पर स्वागत गीत और चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज की छात्राओं की सरस्वती वन्दना से हुआ।

dsc_4651सैफई महोत्सव का प्रारम्भ सन् 1995 में स्व0 रणवीर सिंह ने किया था। 2002 में उनकी मृत्यु के बाद से उनकी स्मृति में प्रतिवशZ इसका आयोजन हो रहा हैं। यह एक पखवारा तक चलता है। इस वशZ 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 29 दिसम्बर,2010 तक यह महोत्सव चलेगा।

अपने उद्घाटन भाशण में प्रो0 राम गोपाल यादव, राश्ट्रीय महासचिव/सांसद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की संस्कृति को विलुप्त होने से बचाने और पिश्चमी सभयता के दुश्प्रभावों से बचने के लिए इस तरह के आयोजन सार्थक सिद्ध होगें।

प्रो0 यादव ने भ्रश्टाचार की चर्चा में कहा कि सांसद में इस मुद्दे को सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने उठाया था।  ऐसा प्रचार किया जा रहा है कि इस मसले पर संसद की कार्यवाही स्थगित होने से डेढ़ सौ करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। यह उचित नहीं है क्योंकि केन्द्र राज्य की सरकार ने लाखों करोड़ों का घोटाला किया है। केन्द्र सरकार में एक लाख 76 हजार का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और  एक लाख करोड़ का कामनवेल्थ गेम्स घोटाला हुआ है। इसी तरह आदशZ सोसायटी घोटाला भी एक लाख करोड़ का हुआ है।

dsc_4731उन्होने कहा कि राज्य सरकार का भ्रश्टाचार कल्पनातीत है। यह सरकार दिल्ली सेभी ज्यादा भ्रश्ट है। भ्रश्टाचार के रोज नए-नए तरीके खोजकर सरकार भ्रश्टाचार की गति तेज करने में लगी है। यह जन विरोधी है। इतना नहीं, राज्य सरकार ने लोकतान्त्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। पंचायत चुनावों में बेइंहतहा धांधली की गई। राज्य की जनता आक्रोशित है और बदलाव को आतुर है।

प्रो0 यादव ने कहा कि अब तो हद है कि बसपा के मन्त्री सार्वजनिक तौर पर काम के बदले पैसा मांगते हैं। दिल्ली और राज्य सरकारें दिशाहीन है। ये राश्ट्र की गरिमा नश्ट कर रही हैं। उन्होने कहा संस्कृति और अिस्मता बरकरार रहेगी तो भ्रश्टाचार पर नकेल कसी रहेगी। ग्रामीण अंचलों के ऐसे आयोजन से मनोबल दृढ़ होता है। व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने से बचता है।

उद्घाटन के बाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें एसएस मेमोरियल स्कूल सैफई और मदन मोहन मालवीय विद्यालय के बच्चों ने बन्दे मातरम् गीत प्रस्तुत किया। सेंट थामस स्कूल इटावा और मैनपुरी के छात्र छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। अन्त में बृज के कलाकारों ने होली गीत मयूर नृत्य के साथ प्रस्तुत किया।

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमन्त्री श्री मुलायम सिंह यादव ने सभी आगन्तुको से कुशलक्षेम पूछी और उन्हें भोजन के लिए आमन्त्रित किया। पूरा वातावरण महोत्सव के उत्साह और रंग से सराबोर था। महोत्सव स्थल पर स्टाल भी लगे है। स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण किसानों तक की भीड़ इस महोत्सव में उमड़ पड़ी है। लोग बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in