Categorized | लखनऊ.

प्रदेश से लगभग 700 कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार की जा रही है

Posted on 16 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के सहवरित (कोआप्टेट) सदस्यों की कोई सूची अभी जारी नहीं की गई है। इसके बारे में निर्णय कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में हो रहे महाधिवेशन के बाद लिया जायेगा।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि महाधिवेशन के लिए विशेष आमन्त्रित किए जाने वाले कार्यकर्ताओें की एक सूची को लेकर यह धारणा बन रही थी कि यह सहवरित सदस्यों की सूची है जो मूलत: गलत है। कंाग्रेस महाधिवेशन के लिए प्रदेश से लगभग 700 कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार की जा रही है। जिन्हें इस महाधिवेशन में विशेष आमन्त्रित के तौर पर प्रवेश दिया जायेगा।

श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि एक समाचार-पत्र में आज पी0सी0सी0 डेलीगेट्स की श्रेणी एवं लिंग को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया है। वास्तव में यह कम्प्यूटर की गलती के कारण हुआ है। इस बारे में प्रदेश रिटनिZंग अधिकारी के कार्यालय को सूचित कर दिया गया है, इसे शीघ्र ही ठीक कर लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in