Categorized | लखनऊ.

पेट्रोल के मूल्य में छठी बार की गई मूल्य वृद्धि जनविरोधी व पूर्णतया अनुचित

Posted on 16 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि अन्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी को आधार बनाकर पेट्रोल के मूल्य में छठी बार की गई मूल्य वृद्धि जनविरोधी व पूर्णतया अनुचित है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी ने पेट्रोल कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में  प्रदेश में जिला स्तर पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में पेट्रोल पदार्थो में की गई मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिये जाने की मांग की गई।  गरीब जनता  वैसे ही महंगाई के भार से दबी है। इस बढ़ोत्तरी से महंगाई और तेजी से बढ़ेगी और आमजन इससे प्रभावित होगा।आम जनता की कीमत पर अपनी तिजोरी भरने की नीयत रखने वाली सरकार 30 रू0 की खरीद का पेट्रोल आम जनता को दुगने से भी ज्यादा कीमत पर लगभग 60 रू0 प्रति ली0 की दर से बेच रही है। यह जनादेश के साथ धोखा  है। पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में व्यापक स्तर पर अभियान चलायेगी।

श्री पाठक ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, अलीगढ़, आगरा, कानपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में धरना देकर पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने के लिये ज्ञापन दिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मन्त्री आशुतोष टण्डन, गोमती यादव, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश चतुर्वेदी, विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, मनीष दीक्षित समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in