Categorized | लखनऊ.

चलो गॉंव की ओर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल बताया

Posted on 15 December 2010 by admin

भारतीय जनता पाटी के प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दूबे ने पार्टी के चलो गॉंव की ओर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल बताया। श्री दूबे ने कहा कि पार्टी  के दिग्गज गांंव-गॉंंव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। जनता में नेताओं को अपने बीच पाकर भारी उत्साह देखने का मिल रहा है। ग्रामवासियों के साथ बातचीत में पार्टी नेताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियों तथा आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुये नेता व अधिकारियों के उच्च पदों पर आसीन होने से देश व प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन सरकारों के कुशासन के कारण जहां गरीब और गरीब होता जा रहा है वहीं अमीरों की चान्दी है। देश लूट रहा है गरीब पिट रहा है। सभी जगह ग्रामवासियों ने बताया कि बढ़ती कमतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, भूखमरी तथा गरीबी ने लोगों का जीना बेहाल किया हुआ है। गॉंव में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। बिजली आती नहीं है, हैण्डपम्प भी खराब पड़े हैं, डाक्टर गॉंवों में आते ही नही, पुलिस  अपराधियों से मिली हुई है जिसके कारण अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इन हालातों के लिये निश्चित रूप से केन्द्र व प्रदेश सरकार दोषी है। पार्टी नेताओं ने भाजपा की सरकार बनने पर जनता को समस्याओं का तत्काल समाधान करने का भरोसा दिलाया। बढ़ते जन जागरण को देखकर सरकार बौखला गई है। बरेली में आज चलो गांव की ओर कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री धर्मपाल सिंह के साथ चले रहे लोगों पर पुलिस द्वारा दुव्र्यहार किया गया। पार्टी ने चेतावनी देते हुये कहा कि सरकार अपनी हद में रहे। जन जागरण हो के रहेगा। आज पार्टी के जो नेता गांव पहुंचे उनके नाम इस प्रकार हैं।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ग्राम गदसोना जिला मेरठ, पार्टी अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ग्राम प्यावली गौतमबुद्धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनोद पाण्डेय, अष्टभुजा शुक्ला ग्राम ब्रहपुर,चौरी चौरा गोरखपुर, राष्ट्रीय महासचिव्र प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र तोमर गालन्द गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामन्त्री संगठन सौदान सिंह ग्राम डिडौली गाजियाबाद उनके साथ पार्टी के नेता रामजी सिंह भी रहे, सह प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती करूणा शुक्ला ग्राम गढ़ीबहलोलपुर,भंगेल नोयडा, सहप्रभारी उ0प्र0 राधामोहन सिंह कुशीनगर, पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी रोहनियां वाराणसी जनपद,  महेन्द्र पाण्डेय सुलतानपुर ग्राम भोरी व भूलीनगर, सांसद राधामोहन सिंह एवं शिवप्रताप शुक्ला सेवरही कुशीनगर, रमापति शास्त्री रोहनिया,कुरोलाबाजार,मदसार लखनऊ, देवेन्द्र सिंह चोैहान मिर्जापुर, प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार एवं विभूति नारायण सिंह ग्राम लालपुर पुरहिया, अनु0 मोर्चे के राष्ट्रीय महामन्त्री दिवाकर सेठ ग्राम कथोलिया, प्रदेश मन्त्री आशुतोष टण्डन ग्राम कटवारा व मवानीपुर जिला लखनऊ प्रदेश महामन्त्री पे्रमलता कटियार कानपुर देहात आर्यानगर चौराहा, उपाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह पूर्व मन्त्री सतीश महाना, विनोद शुक्ला, हनुमान मिश्र, कर्वी सलेमपुर डेड़ीघाट, भानुप्रताप वर्मा ग्राम सिकन्दरा, राधेश्याम गुप्त श्रीमती कृष्णा पासवान, विधान सभा खागा, जिलाध्यक्ष इटावा रमाकान्त शर्मा, डा0 रजनी सरीन औरेैया,  सुशील शाक्य कन्नौज, फरूZखाबाद मेजर सुनीदत्त द्विवेदी, बॉन्दा जिलाध्यक्ष अखिलेश, चित्रकूट से दिनेश तिवारी , राजेन्द्र तिवारी हमीरपुर, चक्रपाणि राजेश महोबा,मानवेन्द्र सिंह जालौन, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ललितपुर शामिल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in