Categorized | लखनऊ.

ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की तिथियों में परिवर्तन किया जाय

Posted on 15 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के चुनाव आयुक्त (पंचायत) को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज पुन: एक पत्र लिखकर मांग की है कि ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की तिथियों में परिवर्तन किया जाय।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने चुनाव आयुक्त(पंचायत) श्री राजेन्द्र भौनवाल से कल मुलाकात कर ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की तिथियों में परिवर्तन की मांग करते हुए मांगपत्र सौंपा था। डॉ0 जोशी ने कहा कि चूंकि ब्लाक प्रमुखों के कार्यकाल में अभी तीन माह शेष हैं इसलिए तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। साथ ही अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महाधिवेशन के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के बाहर रहेंगे, जिससे उन्हें ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में हिस्सा लेना मुश्किल होगा।

डॉ0 जोशी ने आज पुन: चुनाव आयुक्त को प्रेषित पत्र में यह तथ्य भी प्रस्तुत किया है कि चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है कि नोटीफिकेशन जारी होने के बाद भी वह चुनाव की तिथियों में फेरबदल कर सकता है, इसके लिए संविधान और कानून में व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होने कहा है कि इस तरह के फेर बदल इसके पूर्व कई मौकों पर किया भी जा चुका है। इसलिए ब्लाक प्रमुखों के चुनाव एक सप्ताह के लिए स्थगित किये जायं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in