Categorized | लखनऊ.

जनविरोधी नीतियों तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन-जागरण अभियान

Posted on 14 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज चलो गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जायेगें। पार्टी ने पूरी ताकत के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा  भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन-जागरण अभियान छेड़ दिया है। साथ ही साथ भाजपा शासित राज्यों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार के कुशासन का भण्डाफोड़ करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुये बताया कि कल दि0 15 दिसम्बर 2010 से चलो गांव की ओर में भाग लेने वाले पार्टी के नेता- पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह ग्राम0 गदसोना, वि0स0 सरधना मेरठ जिला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ग्राम ब्राहमपुर, वि0स0 चौरी चौरा,गोरखपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार अम्बेडनगर, यू0पी0प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ग्राम गालन्द,वि0स0 धौलाना, गाजियावाद जिला, करूणा शुक्ला ग्राम बंगेल,नोयडा, राधामोहन सिंह सलेमगढ़ वि0स0 तमकुही, कुशीनगर, सौदान सिंह ग्रा0डिडौली,वि0स0 मोदीनगर,गाजियाबाद, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ग्राम प्यावली,वि0स0 दादरी,गौतमबुद्धनगर, ओमप्रकाश सिंह ग्राम गढ़ी बहलोलपुर सेक्टर 63,नोयडा, डा0रमापतिराम त्रिपाठी वाराणसी जिला, केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद जिला, सत्यदेव सिंह गोण्डा, हरद्वार दुबे आगरा जिला, हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर, प्रेमलता कटियार कानपुर उत्तरी, शिवप्रताप शुक्ला कुशीनगर, वीरेन्द्र सिंह सिरोही बुलन्दशहर, राधेध्याम गुप्ता फतेहपुर, रमापति शास्त्री बलरामपुर, धर्मपाल सिंह बरेली, स्वतन्त्रदेव सिंह कानपुर दक्षिणी, केदारनाथ सिंह चन्दौली, लज्जारानी गर्ग पिलखुआ, गाजियाबाद जिला, महेन्द्र सिंह बहराइच, महेन्द्रनाथ पाण्डेय सुल्तानपुर, विन्ध्यवासिनी कुमार रायबरेली, विनोद पाण्डेय सरोेजनी नगर लखनऊ, नरेन्द्र सिंह बस्ती, रामनेरश अग्निहोत्री आगरा, सुशील कुमार शाक्य कन्नौज, भानुप्रताप वर्मा कानपुर देहात, रजनी सरीन औरेया, मेजर सुनील द्विवेदी फरूZखाबाद, गोमती यादव बाराबंकी, पूिर्णमा वर्मा सीतापुर, अशोक कटारिया बुलन्दशहर, गोपाल टण्डन लखनऊ जिला, यशवन्त सेनी सहारनपुर, दयाशंकर सिंह बलिया, सन्तोष सिंह गोण्डा में रहेगे। कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिये आज लखनऊ में सांसद लालजी टण्डन ने तथा रायबरेली में प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने नगर व जिला बैठकें की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in