Categorized | लखनऊ.

रायबरेली की अवध शाण्डिल्य वेलफेयर सोसाइटी से कृषि विभाग का लेना देना नहीं-कृषि निदेशक

Posted on 14 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा अपनी मिट्टी पहचाने अभियान - 2010 के अन्तर्गत किसानों से खेत की मिट्टी के नमूनें लेने तथा विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला तक पहुंचानें के लिए रायबरेली जनपद की अवध शाण्डिल्य वेलफेयर सोसाइटी गांधी नगर से कृषि विभाग का कोई सम्बंध नहीं है।

प्रदेश के कृषि निदेशक डा0 मुकेश कुमार गौतम ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायबरेली जनपद की अवध शाण्डिल्य वेलफेयर सोसाइटी गांधी नगर द्वारा कृषि विभाग के प्रपत्रों का दुरूपयोग कर चयन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जा रहे हैं। इस चयन प्रक्रिया से कृषि विभाग का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि रायबरेली जनपद की अवध शाण्डिल्य वेलफेयर सोसाइटी गांधी नगर को सहयोग लेने विषयक पत्र को भी निरस्त कर दिया गया है।

डा0 गौतम ने आम जनता का आह्वान किया है कि ऐसी संस्थाओं के भम्र जाल में न फंसे। इन संस्थाओं का कृषि विभाग से किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in