Categorized | लखनऊ.

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी

Posted on 13 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक दर्ज कराये गये 502 एफ0आई0आर0 में 777 व्यक्तियों को नामित करते हुए 478 को गिरफ्तार किया गया तथा 394 मिलावटखारों को विभिन्न न्यायालयों से सजा दिलवाई गई। खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0टीम द्वारा 118556 निरीक्षण किये गये तथा 12096 मारे गये छापों में कुल 448.39 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 02 जनपदों-कौशाम्बी एवं राय बरेली में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारकर 01 नमूना संग्रहीत किया गया। जनपद कौशाम्बी के मंझनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत 2500 किग्रा0 अपमिश्रित गुड़ जब्त कर नमूने लिये गये एवं रायबरेली में 15 दर्जन केले जब्त कर नष्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in