Categorized | लखनऊ.

समाजवादी अधिवक्ता सभा की राश्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक

Posted on 11 December 2010 by admin

समाजवादी अधिवक्ता सभा की राश्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक आज यहां पार्टी के प्रकोश्ठ कार्यालय 6-ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मोहन की अध्यक्षता में हुई जिसके मुख्य अतिथि श्री भगवती सिंह, पूर्व सॉसद एवं विशिश्ट अतिथि श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रवक्ता समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश ने सम्बोधित किया। संचालन कर्नल सत्यवीर सिंह यादव ने किया।

11-12-cसमाजवादी अधिवक्ताओं ने अपनी बैठक में प्रदेश की भ्रश्ट और नाकारा सरकार के विरूद्ध संघशZ को और तेजधार देने, लोकतन्त्र और धर्मनिरपेक्षता की ताकतों को बल देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के संकल्प के साथ बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने का निर्णय लिया है।

बैठक में विचार व्यक्त किया गया कि अधिवक्ता केवल कानूनी सलाहकार ही नहीं है वह अन्याय के विरूद्ध संघशZ का अग्रणी सेनानी भी है। उसका गौरवशाली अतीत रहा है। आज उत्तर प्रदेश में जिस तरह संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, उससे निबटने के लिए वकीलों को आगे आना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कई कदम उठाए थे। समाजवादी पार्टी का अन्तिम लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन है।

बैठक में इस बात पर रोश व्यक्त किया गया कि लगभग 700 वकीलों के विरूद्ध फर्जी मुकदमें दर्ज हैं और एक दर्जन वकीलों की हत्या हेा चुकी है। वकीलों की स्वतन्त्रता पर प्रहार हो रहा है।

आज की बैठक में सर्वश्री प्रदेश अध्यक्ष श्री विधुभूशण सिंह, विनय प्रताप सिंह यादव, राजीव वर्मा, जगदीश बुन्देला, सहजराम, प्रताप सिंह, हिमांशु ‘ोखर, हाजी मो0 इस्लामुद्दीन, देवीबख्‘ा सिंह, सुश्री रूचि मोदी, मधुलिका यादव, परशुराम मिश्रा, हरिद्वार राय, योगेंन्द्र मिश्रा, अशोक राय, सुनील श्रीवास्तव, गणेश प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, दिनेश यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in