Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस के 125वें गौरवशाली वर्ष

Posted on 11 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 125वें गौरवशाली वर्ष में चलायी जा रही कंाग्रेस यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस यात्राएं पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने निर्धारित रूटों पर चलकर जन-जन में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार कर रही हैं। सन्देश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ कंाग्रस नेताओं द्वारा जनसभाओं को सम्बोधन से कांग्रेसजनों को मिल रही स्फूर्ति एवं स्थानीय जनता द्वारा सन्देश यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के साथ यात्राएं अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की सहप्रवक्ता श्रीमती सुषमा सिंह ने आज यहां बताया कि सन्देश यात्रा के द्वितीय चरण के तहत यात्रा सं0 6, पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद श्री जगदिम्बका पाल के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज जनपद श्रावस्ती के राप्ती बैराज से शुरूआत हुई। राप्ती बैराज से शुरू होकर यात्रा कलकलवा पहुंची, जहां (4स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जो शहीद हुए थे, स्तूप बना हुआ है) माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जमदा गांव(आदिवासी गांव) जनपद बहराइच में एवं सीताजोर(बहराइच) में जनसभा को सम्बोधित किया। इसके उपरान्त नवाबगंज (बहराइच) में बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। इन जनसभाओं में श्री पाल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज मायावती सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। किसान कालाबाजारी का शिकार हो रहा है किन्तु प्रदेश सरकार को आम जनता की आवाज सुनाई नहीं दी रही है। उन्होने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर किसान आन्दोलित हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। श्री पाल ने कहा कि बसपा सरकार में सिर्फ पत्थर लगवाये गये हैं आम आदमी के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं रह गया है। कानून व्यवस्था के सवाल पर श्री पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कोई भी सुरक्षित नहीं है, मुख्यमन्त्री को सिर्फ अपनी सुरक्षा की चिन्ता है उन्हें आम जनता की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।

इस दौरान बहराइच के जिलाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र प्रताप सिंह जीतू, श्री शेख हुसैन जातिया शेखू, प्रो0 राष्ट्रपाल सिंह, बिग्रेडियर सूद, श्री नर्वदेश्वर मणि एवं श्री पंकज श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in