Categorized | लखनऊ.

पाठ्यक्रम समापन समारोह

Posted on 10 December 2010 by admin

राज्य संग्रहालय एवं उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय, के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 नवम्बर, 2010 से प्रारम्भ हुए पुरातत्व एवं कला अभिरूचि पाठ्यक्रम का समापन दिनांक 10 दिसम्बर, 2010 को अपरान्ह 3:30 बजे राज्य संग्रहालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस पाठ्यक्रम के दौरान कला एवं पुरातत्व के विविध पक्षों से सम्बन्धित विधाओं के विशेषज्ञों द्वारा कुल 14 महत्वपूर्ण व्याख्यान दिये गये। उक्त पाठ्यक्रम में प्रतिभागियों से इन व्याख्यानों से सम्बन्धित विषयों पर निबन्ध भी लिखवाये गये।

पाठ्यक्रम समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डा0ओ0पी0अग्रवाल, महानिदेशक, इंटैक, लखनऊ द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा चयनित निबन्धों पर पुरस्कार के रूप में प्लास्टर  अनुकृतियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुश्री अलशाज फातमी, सहायक निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा ´´पुरातत्व एवं कला अभिरूचि पाठ्यक्रम´´ की प्रस्तुतिकरण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा अन्त में  डा0यशवन्त सिंह राठौर, मुद्राशास्त्र अधिकारी, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन डा0राजीव कुमार त्रिवेदी, सहायक पुरातत्व अधिकारी, उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in