Categorized | लखनऊ.

सरकारी भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरण

Posted on 10 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये प्रदेश सरकार के मन्त्री, विधायक पार्टी के नेताओं पर सत्ता के मद में निरंकुश होने का आरोप लगाया। तिवारी ने प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री पर आरोप लगाया कि अपने भतीजे की शादी में सत्ता के मद में जो नंगा नाच दिखाया गया है उसे सत्तापक्ष की कानून व्यवस्था की कलई खुल गई है। शादी के दौरान गाजियाबाद में सैंकड़ों की संख्या में पेड़ों को काटकर ट्रान्सफार्मर में अवैध विद्युत कनेक्शन जोड़कर तथा नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को बुलाकर शादी हेतु अपना निजी काम कराना तथा अधिकारियों को डरा धमकाकर झूठ बुलवाना यह सिद्ध करता है कि मन्त्री महोदय पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। जबकि यह सारी चीजें न्यूज चैनल पर दिखाई गई है।

प्रदेश प्रवक्ता ने आगे यह भी कहा है कि दुर्भाग्य है कि इस प्रदेश की मुख्यमन्त्री ने इस घटना को टी0वी0 चैनल पर अपनी ऑंखों से देखने के बाद भी ऑंख पर पट्टी बांधी हुई हैं और मुंह नहीं खोल रही हैं तथा दोषी मन्त्री पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। श्री तिवारी ने आगे बताया कि बसपा पंचायत चुनाव की पवित्रता भंग कराने पर पूरी तरह आमादा है अनेक स्थानों से सबूत सहित शिकायतें मिलने के बावजूद भी प्रदेश निर्वाचन आयोग सरकार की इकाई की तरह काम कर रहा है जिसके कारण कार्यवाही करने में कठिनाई आ रही है। भाजपा इन मुद्दों को गांंव चलो अभियान के दौरान गॉंव-गॉंव में इन सवालों को उठाकर सरकारी भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरण करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in