Categorized | लखनऊ.

सरकार दलितों को उनका वाजिब हक दिलाने में नाकाम

Posted on 10 December 2010 by admin

विशिष्ट बी0टी0सी0- प्रशिक्षण (2008) विशेष चयन हेतु आरक्षित वर्ग हेतु स्रोत स्तर पर अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण मात्र उन्हीं आरक्षित रिक्तियों के सापेक्ष शासनादेश दिनांक 29.10.2009 के क्रम में कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में प्रान्तीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघ, उ0प्र0 का एक प्रतिनिधिमण्डल आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी से मिलने के लिए आया था, किन्तु डॉ0 जोशी के मुख्यालय में न होने के कारण प्रदेश कंाग्रेस के महामन्त्री(प्रभारी संगठन) एवं मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा। श्री श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमण्डल की जायज मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के चेयरमैन एवं सांसद श्री पी0एल0पुनिया से तत्काल फोन पर वार्ता कर समस्या के निराकरण हेतु कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया, जिस पर श्री पुनिया ने प्रभावी कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल आज श्री पी0एल0पुनिया से सायं मिला।

प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री मायावती सरकार दलितों को उनका वाजिब हक दिलाने में नाकाम साबित हुई है। अनु0जाति के शिक्षित नौजवान भी अपनी जायज मांगों के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं और सत्ता का हर दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी उनके हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उ0प्र0 सरकार को मजबूर कर देगी कि अनुसूचित जाति/जनजाति की विशिष्ट बी0टी0सी0 से सम्बन्धित रिक्त पड़े स्थानों पर उन्हें समायोजित किया जाय।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से प्रान्तीय अनु0जाति/जनजाति संघ, उ0प्र0 के अध्यक्ष श्री अतनेश दोहरे जनपद औरैया, उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार मुजफ्फरनगर, श्री राम नायक भारती अम्बेडकरनगर, श्री अजय कुमार दोहरे जालौन, श्री नरेन्द्र बिहारी कानपुर नगर, श्री बहोरन जालौन, श्री राजेश प्रिय गौतम गोरखपुर एवं श्री विश्वपाल जनपद प्रतापगढ़ सहित सैंकड़ों की संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in