Categorized | लखनऊ.

29वां रामायण मेला आज से प्रारम्भ

Posted on 09 December 2010 by admin

रामायण मेला समिति अयोध्या, अयोध्या शोध संस्थान उ0प्र0 तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में 29वां रामायण मेला आज से प्रारम्भ हो गया है। मेले का उद्घाटन रामकथा पार्क, अयोध्या, फैजाबाद में आज अपराह्न 2.00 बजे संस्कृति मन्त्री श्री सुभाश पाण्डेय ने किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी सांस्कृतिक नगरी को अभी और विकसित करना है। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों से मर्यादा पुरूशोत्तम राम के व्यक्तिव से प्रेरणा लेने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि सभी को भ्रश्टाचार से दूर रहते हुये समाज को उचित दिशा देनी चाहिए। उन्होंने सांस्कृतिक संकुल    पर भी शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के लिये कहा। मेला 09 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर आगामी 12 दिसम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पद्मभूशण तीजनबाई ने अपना पाण्डवानी गायन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त लखनऊ कथक केन्द्र की कलाकार सुश्री नीरजा श्रीवास्तव द्वारा कथक नृत्य नाटिका एवं राम विवाह गीत प्रस्तुत किया गया।

रामायण मेले में कल दिनांक 10 दिसम्बर को उन्नाव के श्री लल्लू बाजपेई का आल्हा गायन, इलाहाबाद के श्री मनोज गुप्ता का भजन गायन एवं भोजपुरी गायन, गोरखपुर के श्री राकेश उपाध्याय के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। इसके अतिरिक्त अनलिमिटेड एबिलिटी, नई दिल्ली द्वारा रामायण पर ध्वनि प्रकाश कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in