Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने और सभी अधिकारियों को पूरी चौकसी बरतने के निर्देश

Posted on 09 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने वाराणसी की घटना के मददेनज़र प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने और सभी अधिकारियों को पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन की दृिश्ट से प्रदेश के अति संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों के लिए नयी सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर उस पर तत्काल अमल करने के विशेश दिशा निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करती।

माननीया मुख्यमन्त्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में विगत 07 दिसम्बर को वाराणसी में हुए विस्फोट की घटना के सम्बन्ध में सुरक्षा एजेिन्सयों द्वारा की जा रही जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की घटना के लिए जो लोग दोशी हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाय।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने पुलिस महानिदेशक को आज ही प्रदेश के सभी जनपदों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा वीडियों कान्फ्रेिन्सग द्वारा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस समीक्षा के दौरान सभी मण्डलायुक्त, आई0जी0 रेंज, डी0आई0जी0, जिलाधिकारी एवं वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अवश्य उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान इन अधिकारियों को स्पश्ट तौर पर बताया जाये कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की िशथिलता उनके (माननीया मुख्यमन्त्री जी) द्वारा बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी यह भी सुनििश्चत करें कि प्रदेश में कायम अमन-चैन का माहौल आपराधिक तत्व खराब न करने पायें। इस सम्बन्ध में विगत कुछ वशोZं के दौरान वाराणसी में घटित विभिन्न घटनाओं पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वशZ 2005 में दशाश्वमेघ घाट, वशZ 2006 में संकटमोचन मन्दिर एवं रेलवे स्टेशन में तथा वशZ 2007 में कचेहरी में बम विस्फोट की घटनाएं हुईं। इससे साफ जाहिर है कि आतंकवादी तत्व प्रदेश के इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटक नगर की शान्ति व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे सभी महत्वपूर्ण नगरों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेश ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है, ताकि आपराधिक तत्व अपने मंसूबों में कामयाब न हो सकें। उन्होंने शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के भी निर्देश दिये हैं।

बैठक में माननीया मुख्यमन्त्री जी को अधिकारियों ने वाराणसी की घटना की जांच के सम्बन्ध में अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कैबिनेट सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, अपर कैबिनेट सचिव श्री नेत राम, पुलिस महानिदेशक श्री करम वीर सिंह सहित अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in