Categorized | लखनऊ.

श्रीमती सोनिया गांधी जी का 64वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया

Posted on 09 December 2010 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं यूपीए सरकार की चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी जी का 64वां जन्मदिन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया गया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैंकड़ों गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किया एवं सोनिया जी के दीघाZयु होने की कामना की।

प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया सचिव ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष श्री मेंहदी हसन के साथ दादा मियां की मजार पर जाकर चादर चढ़ाया एवं सोनिया जी के लम्बी उम्र की कामना की।

श्री सक्सेना ने बताया कि इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा सोनिया जी के जन्मदिन को `संकल्प दिवस´ के रूप में मनाया गया। जिसके तहत गोसाईंगंज एवं मोहनलालगंज में मिष्ठान वितरण किया गया एवं सरोजनीनगर में हवन, पूजा कर सोनिया जी के दीघाZयु होने की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´ ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कंाग्रेस के महामन्त्री श्री श्यामलाल पुजारी मौजूद रहे। इस मौके पर श्री अरविन्द पटेल, श्री नवनीत शुक्ला, श्री कन्हैया लाल वर्मा, श्री हंसमुख दीन, सुश्री फिरदौस जहां, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री अजय बाल्मीकि, श्री उमेश द्विवेदी, श्री राम आसरे रावत, श्री बिन्नू मिश्रा, श्री शाह आलम, श्री अंकुश शर्मा, श्री साहबदीन रावत, श्रीमती रूमी श्रीवास्तव, श्रीमती मीना रावत, श्री रामबाबू बाजपेई, श्रीमती बिजमा, श्री राजकुमार वर्मा आदि सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in