Categorized | लखनऊ.

71 देशों के न्यायविद्ों का भव्य स्वागत आज

Posted on 09 December 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित “विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन´´ कल 10 दिसम्बर, शुक्रवार से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के 2 अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य को समर्पित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विश्व के 71 देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश, कानूनविद् तथा ख्याति प्राप्त शान्ति संगठनों के प्रतिनिधि 10 दिसम्बर को प्रात: 9.00 बजे फ्लाइट संख्या आई.सी.-411 द्वारा अमौसी एअरपोर्ट पर पधार रहे हैं, जहां सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी के नेतृत्व में सी.एम.एस. छात्र व शिक्षक इन गणमान्य अतिथियों की अगवानी करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि कल 10 दिसम्बर को सायं 5.00 बजे 71 देशों से पधारे इन गणमान्य अतिथियों के सम्मान में भव्य “स्वागत समारोह´´ का आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया है। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारी महान विभूतियों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मन्त्री श्री नकुल दुबे होंगे जबकि लखनऊ के मेयर डा. दिनेश शर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर मेयर, डा. दिनेश शर्मा टकीZ सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेन्ट न्यायमूर्ति हसन जसेZकर को `लखनऊ नगर की चाभी´ प्रदान कर सम्मानित करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इससे पहले कल 10 दिसम्बर से देश-विदेश से पधारे न्यायमूर्ति अपरान्ह: 1.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के तत्वावधान में “विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन´´ 10 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें विश्व के 71 देशों के लगभग 225 मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश, कानूनविद् तथा ख्याति प्राप्त शान्ति संगठनों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीशों के इस ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 71 देशों के महान न्यायविद् विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए विश्वव्यापी समस्याओं पर एकजुट होकर गहन विचार मन्थन करके दुनिया को नई दिशा देने का प्रयत्न करेंगे, साथ ही साथ पूरे विश्व को अराजकता, भुखमरी, गरीबी व अशिक्षा जैसी महामारियों से मुक्त कराने एवं प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था लागू करने का संकल्प लेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन शनिवार, 11 दिसम्बर 2010 को प्रात: 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। इस अवसर पर विश्वप्रसिद्ध धार्मिक गुरु दलाई लामा मुख्य अतिथि होंगे जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति फर्नान्डो इनासियो रेबेलो सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गांधी के संयोजकत्व में सिटी मोन्टेसरी स्कूल पिछले 10 वषोZ से लगातार “विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन´´ आयोजित कर रहा है एवं विश्व एकता के इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसी क्रम में विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के अधिकार को अपनी आवाज देने हेतु देश-विदेश के पधारे प्रख्यात न्यायविद् व कानूनविद् 11 व 12 दिसम्बर को सी.एम.एस. छात्रों के विशाल `विश्व एकता मार्च´ में शामिल होंगे। यह विश्व एकता मार्च दोनों दिन प्रात: 8.00 बजे पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम पर सम्पन्न होगा। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि `वल्र्ड ज्यूडि्यशरी´ की संकल्प शक्ति ही विश्व को अराजकता की स्थिति से उबार सकती है। `वल्र्ड ज्यूडिशियरी´ एकताबद्ध होकर राष्ट्र प्रमुखों को बाध्य कर सकती है  एवं विश्व के 2 अरब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हेतु प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था बना सकती है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को प्रतिवर्ष आयोजित करने के पीछे सी.एम.एस. का लक्ष्य है कि विश्व के सार्वजनिक मत को संयुक्त राष्ट्र संघ को मजबूत करने व अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को शक्तिशाली बनाने के पक्ष में तैयार किया जा सके

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in