Categorized | लखनऊ.

मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी छात्रों ने

Posted on 09 December 2010 by admin

inauguration_human-rightsसिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के तत्वावधान में `ह्यमन राइट्स डे´ समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण व उमंग से सराबोर माहौल में सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा मानव जाति के अधिकारों की रक्षा का सन्देश प्रसारित किया एवं मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अतुल कुमार गुप्ता, आई.ए.एस., मुख्य सचिव, उ.प्र. ने दीप प्रज्वलित कर किया तथापि विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर डा. अमरेन्द्र साहू, रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने भी समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा `मानवाधिकार´ पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पेिन्टंग प्रतियोगिता, एलोक्यूशन प्रतियोगिता, कोलाज प्रतियोगिता आदि के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अतुल कुमार गुप्ता, आई.ए.एस., मुख्य सचिव, उ.प्र. ने  कहा कि इस धरती पर प्रत्येक मनुष्य को सुरक्षापूर्वक जीनेे का अधिकार है परन्तु विश्वव्यापी आतंकवाद एवं शस्त्रों की बढ़ती होड़ से मानव जाति के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ये समस्याएं मानव द्वारा पैदा की गई हैं और इनका समाधान भी मानव ही के पास है और वसुधैव कुटुम्बकम की श्रेष्ठ भावना को आत्मसात करके मानवाधिकारों की रक्षा स्थायी रूप से की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि  डा. अमरेन्द्र साहू, रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार दिवस हमें मानव जाति के समक्ष उपस्थित संकटों के उपाय खोजने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भावी पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि विश्व मानवता के कल्याण में अपना अमूल्य योगदान देकर मानव जाति के अधिकारों के रक्षा में अपनी भूमिका निभायें।

cultural_hr1समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने मानवाधिकारों पर आयोजित विशेष शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा मानव अधिकार व मौलिक अधिकारों पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी एवं मानव जाति के अधिकारों की रक्षा का सन्देश प्रसारित किया। सी.एम.एस. छात्रों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण ने सारे विश्व में नव प्रकाश फैलाने का सन्देश दिया और सहयोग, सहकार एवं सामूहिकता का अभूतपूर्व एवं विराट दृश्य प्रस्तुत करके सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। जहां एक छात्रों ने `वल्र्ड पार्लियामेन्ट´ की सशक्त प्रस्तुति द्वारा विश्वव्यापी समस्याओं के समाधान सुझाए तो वहीं दूसरी ओर  वल्र्ड पीस प्रेयर में बच्चों ने विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर `सारे विश्व में शान्ति हो´ का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया।

समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने कहा कि एकता के वृक्ष पर शान्ति का फल लगता है। सच्ची शान्ति के लिए सबसे पहले एकता चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विश्व की सम्पूर्ण फौज की तुलना में एक चीज जो सबसे शक्तिशाली है वह अन्तर्राष्ट्रीय कानून का एक विचार है जिसका समय आ गया है। मानव जाति के अधिकारों की रक्षा युद्धों से नही वरन् प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून के एक विचार से की जा सकती है। अन्त में सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए `मानवाधिकारों´ पर जन-जागृति फैलाने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in