Categorized | लखनऊ.

टी.ए.पई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नये कैंपस की औपचारिक उद्घाटन

Posted on 08 December 2010 by admin

भारत के अग्रणी बी-स्कूल्स में से एक तापमी (टी.ए.पई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट), अपने नये कैंपस की औपचारिक उद्घाटन  9 दिसम्बर 2010 को  करेंगा। इस के विषय में बताते हुये तापमी के निदेशक, डॉ. साजी गोपीनाथ ने कहा कि, “पिछले 25 वषोZं से तापमी ने अपने आपको एक ऐसे संस्थान के रूप में विकसित किया है, जो शिक्षा, प्रशिक्षण तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रहा है तथा इस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर लिया है। उद्घाटन किये जाने वाले इस नये कैंपस में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायें संस्थान की समृद्धि तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगी। तापमी देश के उन बहुत कम निजी व्यावसायिक स्कूलों में से एक है, जिसके पास इतना विशाल और प्रा.तिक सौन्दर्य से युक्त परिसर है, जो उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिये उपयुक्त परिवेश उपलब्ध कराता है।“ तापमी का नया कैंपस 42 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसमें 1.2 लाख वर्ग फीट का निर्मित क्षेत्र समाहित है, जिसमें गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिये आवश्यक आधुनिकतम सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके शैक्षणिक भवन में 10 वातानुकूलित कक्षायें, नॉलेज सेंटर तथा 600 विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के रहने के लिये आवासीय सुविधायें प्रदान की गई हैं। इस संस्थान में एक समृद्ध एवं सुसज्जित पुस्तकालय तथा एक अत्याधुनिक कम्प्यूटर केन्द्र भी है। इस परिसर में एटीएम सुविधा से युक्त सिण्डिकेट बैंक की एक शाखा भी है।  इस नव स्थापित विशाल कैंपस में तापमी द्वारा हाल में शुरू किये गये पाठ्यक्रमों का प्रभावशाली रूप से उपयोग किया जायेगा, इन पाठ्यक्रमों में स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में द्विवषीZय आवासीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा ई-गवनेZंन्स प्रोग्राम फॉर एक्जीक्यूटिव्स (ई-जीपीएक्स) शामिल हैं। तापमी स्कूल ऑफ बिजनेस, मणिपाल, मणिपाल विश्वविद्यालय के अन्तर्गत एक स्वायत्तशासी संस्थान, इस क्षेत्र में किफायती एवं उच्च गुणवत्तायुक्त प्रबंधकीय शिक्षा के माध्यम से व्यापक विकास को लक्ष्य करते हुये एक पूर्णकालिक आवासीय एमबीए पाठ्यक्रम को उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जो कि इस कैंपस के निकट ही स्थित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in