Categorized | लखनऊ.

शहीद स्मारक तक ´आतंकवाद विरोधी मार्च´ निकालकर अपना विरोध प्रकट किया

Posted on 08 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में कल गंगा आरती के समय हुये आतंकी विस्फोट के विरोध में आज विधानसभा के सामने से शहीद स्मारक तक ´आतंकवाद विरोधी मार्च´ निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मार्च में सम्मिलित होकर आतंकवाद विरोधी नारे लगाये बाद में शहीद स्मारक पर सभा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।

वाराणसी में कल शाम आतंकवादियों द्वारा गंगा आरती के समय किये गये  विस्फोट से आक्रोशित भाजपा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता आज सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुये। बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौजूदगी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में विधान भवन के सामने से शहीद स्मारक के लिये आगे बढ़े। भाजपा कार्यकर्ता सोनिय गांधी मुर्दाबाद, मनमोहन सिंह मुर्दाबाद, गृह मन्त्री मुर्दाबाद, मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये जुलूस की शक्ल में शहीर स्मारक पहूंचे। शहीद स्मारक पर हुई सभा को संबोधित करते हुये नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि बनारस में हुआ विस्फोट केन्द्र व राज्य सरकार की आम जनमानस की सुरक्षा के प्रति की गई लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ही हिन्दुओं के कई धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले हुये हैं। विधायक सुरेश तिवारी ने वनारस विस्फोट की निन्दा करते हुये कहा कि राज्य सरकार के खूफिया तन्त्र की नाकामी के चलते ही निर्दोष व्यक्ति आतंकी घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।

भाजपा द्वारा निकाले गये निकाले गये आतंकवाद विरोधी मार्च में भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, केैण्ट विधायक सुरेश तिवारी, विधायक विद्यासागर गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विरेन्द्र तिवारी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अभिजात मिश्रा गौरव भाटिया प्रत्युसमणि त्रिपाठी,, संजय शुक्ला,विनोद तिवारी अप्पू, संजय सिंह राठौर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष साकेत शर्मा विपिन अवस्थी, सुखदेव पाण्डेय, पार्षद संजय मिश्रा, कुमकुम राजपूत, राजकिशोर वर्मा, गणेस शुक्ला, अशोक केवट, पार्षद विजय गुप्ता,विष्णु त्रिपाठी लंकेश, पी.एन. सिंह, नागेन्द्र सिंह, पार्षद सरोज कुमारी मो0 नईम, राहुल मिश्रा गुरूप्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in