Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार की पूरी तरह लापरवाही उजागर हुई

Posted on 08 December 2010 by admin

वाराणसी के शीतला घाट पर कल हुए बम विस्फोट पर प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार पर किये गये दोषारोपण पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बाबरी विध्वंस की वषीZ के मौके पर (6दिसम्बर) के मद्देनज़र राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह प्रदेश के संवेदनशील स्थानों की पूरी चौकसी रखती। इस घटना से प्रदेश सरकार की पूरी तरह लापरवाही उजागर हुई है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार का कार्य आतंकी आशंका की सूचना देना है, जिसे केन्द्र सरकार ने पूर्व में ही दे दिया था किन्तु संवेदनशील स्थानों की पहचान एवं उसकी कड़ी सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही केन्द्रीय सुरक्षा उपलब्ध कराने का शिगूफा छोड़ती रही है जब उसके पास पुलिस बल के अलावा पीएसी, होमगार्ड्स एवं अन्य सुरक्षा बल मौजूद हैं उसके बावजूद सुरक्षा बल मांगना अपनी जिम्मेदारियों से बचने का बहाना है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि सभी जानते हैं कि वाराणसी प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है और कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूर्व में आतंकी घटनाएं घट भी चुकी हैं। ऐसे में राज्य सरकार को पूरी तत्परता के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, जिसमें वह पूरी तरह फेल साबित हुई है।

डॉ0 जोशी ने धार्मिक नगरी वाराणसी की आम जनता को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने एवं इस दु:ख की घड़ी में भी संयम बरतने के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते वाराणसी में हुए कई आतंकी हमलों पर धैर्य और संयम का परिचय देते हुए आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in