Categorized | लखनऊ.

होमगार्ड्स मन्त्री ने ली रैतिक परेड की सलामी

Posted on 08 December 2010 by admin

होमगाड्Zस जवानों को मिलेगा 300 रूपये पौष्टिक आहार भत्ता मिलेगा
अन्तर्जनपदीय ड्यूटी करने पर मिलेगा अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता
रैतिक परेड के दौरान दिवंगत 5 जवानों के आश्रितों को मिले दो-दो लाख रूपये के चेक

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स मन्त्री श्री वेदराम भाटी ने आज 48वें होमगार्ड्स दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स विभाग के वदीZधारी अराजपत्रित कर्मचारियों को प्रतिमाह 300 रूपये का पौष्टिक आहार भत्ता दिये जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब होमगार्ड्स जवानों को अन्तर्जनपदीय ड्यूटी करने पर 10 रूपये प्रतिदिन का अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता भी दिया जायेगा।

प्रदेश के होमगार्ड्स मन्त्री ने यह घोषणा आज होमगार्ड्स दिवस के अवसर पर श्री देवराज नागर कमाण्डेण्ट जनरल होमगार्ड्स के नेतृत्व में आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी लेते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने होमगार्ड्स के अधिकारियों तथा जवानों का आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करते हुए प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दे।

होमगार्ड्स मन्त्री ने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्य मन्त्री ने वर्ष 2007 से प्रतिदिन ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स की संख्या को बढ़ाकर 60 हजार कर दिया है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, उद्यमों आदि में होमगार्ड्स को ड्यूटी पर लगाने के लिए आवश्यक निर्देंश भी शासन स्तर पर जारी किया गया। गत अक्टूबर माह में भी शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 91900 होमगार्ड्स की जनपदीय व अन्तर्जनपदीय ड्यूटी लगायी गई थी। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू कराकर होमगार्ड्स मुख्यालय, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान तथा मण्डलों, जनपदों एवं जिला प्रशिक्षण केन्द्रों को आधुनिक उपकरणों तथा भारी एवं हल्के वाहनों के संचालन एवं संसाधनों  से सुसज्जित किया गया है।

श्री भाटी ने इस अवसर पर बताया कि अब तक ड्यूटी तथा प्रशिक्षण पर दिवंगत होने वाले स्वयं सेवको के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, उसे मुख्यमन्त्री ने विगत वर्ष से तीन लाख रूपये कर दिया है। इस अवसर पर रैतिक परेड में ड्यूटी के दौरान दिवंगत 5 होमगाड्Zस स्वयं सेवकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मन्त्री ने रैतिक परेड में होमगार्ड्स विभाग के सात अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति जी का होमगार्ड्स गृह नागरिक सुरक्षा पदक एवं एक अधिकारी को विशिष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति जी के गृह नागरिक सुरक्षा पदक से विभूषित किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव होमगार्ड्स श्री आलोक रंजन, कमाण्डेण्ट जनरल होमगार्ड्स श्री देवराज नागर, आई0जी0पी0 होमगार्ड्स श्री सुभाष कुमार, होमगार्ड्स एवं होमगार्ड्स संगठन के समस्त अधिकारी एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in