Categorized | लखनऊ.

विद्युत प्रवर्तन दलों ने 15835 उपभोक्ताओं के यहां विद्युत चोरी पकड़ी

Posted on 07 December 2010 by admin

55594 मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज ,प्रवर्तन दलों द्वारा रिकार्ड 366 करोड़ रुपये राजस्व की वूसली

पावर कारपोरेशन के प्रवर्तन दलों ने इस वशZ माह नवम्बर तक विद्युत चोरी रोकने के लिए 37703 उपभोक्ताओं के यहां आकिस्मक छापे डाले, जिसमें 15835 मामलों में विद्युत चोरी एवं अनियमितताएं पकड़ी। इसके अलावा प्रवर्तन दलों ने कुल 366.46 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किये।

अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) श्री शैलजा कान्त मिश्र की अध्यक्षता में आज यहां शक्ति भवन में प्रवर्तन दलों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि विद्युत चोरी के विरूद्ध 84.29 करोड़ रुपये का राजस्व आंकलन किया गया। 10829 मामलों में 20.86 करोड़ रुपये की धनरािश शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि विद्युत चोरी के 5594 मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई तथा 11,780 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये। इसके अलावा 7770 मामलों में राजस्व निर्धारण के फलस्वरूप 18.76 करोड़ रुपये की धनरािश वसूली गई। इसके साथ ही बकाये के 7931 मामलों में 326.84 करोड़ रुपये वसूल किये गये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (प्रवर्तन) श्री सैय्यद वसीम अहमद ने अवगत कराया कि प्रवर्तन दलों द्वारा राजस्व वसूली में निरन्तर वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दलों द्वारा वशZ 2007 में 86.70 करोड़ रुपये, वशZ 2008 में 90.96 करोड़ रुपये, वशZ 2009 में 214.71 करोड़ रुपये तथा वशZ 2010 में माह नवम्बर तक 366.46 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in