Categorized | लखनऊ.

विधिक माप विज्ञान विभाग ने सरकारी सस्ते गल्ले/मिट्टी के तेल की दुकानों में अनियमितता के 3002 मामले पकड़े

Posted on 02 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के विधिक माप विज्ञान विभाग की निरीक्षण इकाइयों द्वारा गत माह चलाये गये प्रदेश व्यापी सघन अभियान के दौरान 12 सम्भागों में 14767 सरकारी सस्ते गल्ले/मिट्टी के तेल की दुकानों के निरीक्षण किये गये। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के 3002 मामले पकड़े गयें तथा शमन शुल्क के रूप में 15,67,450 रूपये की वसूली की गई।

विधिक माप विज्ञान विभाग (बॉट-माप) से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ में 242 मामले, कानपुर में 111, आगरा में 197, झांसी में 280, मेरठ में 294, मुरादाबाद में 267, बरेली में 97, फैजाबाद में 637, वाराणसी में 218, आज़मगढ़ में 110, इलाहाबाद में 61 एवं गोरखपुर में 488 मामले पकड़े गये।

इसके अतिरिक्त घटतौली के 284 मामले पकड़े गये, जिसमें से लखनऊ में 19, कानपुर में 21, आगरा में 21, झांसी में 24, मेरठ में 44, मुरादाबाद में 22, बरेली में 10, फैजाबाद में 37, वाराणसी में 21, आज़मगढ़ में 09, इलाहाबाद में 14 तथा गोरखपुर में 42 मामले पकड़े गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in