Categorized | लखनऊ.

बुन्देलखण्ड के विकास केा लेकर किये जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल

Posted on 02 December 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड के विकास केा लेकर किये जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है जब राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया नवनिर्मित पुल में बड़ी दरार आ गई। इसके पहले परीछा पावर स्टेशन की चिमनी गिरी थी और बान्दा मेडिकल कालेज की छत भी दरक चुकी है। मनरेगा में हुई धांधलियों को कंाग्रेस पार्टी पहले ही उजागर कर चुकी है। यह सभी घटनाएं अत्यन्त गम्भीर हैं और दोषियों को तत्काल दण्डित किया जाना चाहिए।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नवनिर्मित पुल में खतरनाक दरार आ जाने के बावजूद मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती 24घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय विधायक को मिलने का समय नहीं दे रही हैं। विधायक श्री विवेक कुमार सिंह उनसे मिलकर कुछ साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते थे जिससे विभागीय मन्त्री एवं अधिकारियों की अपराधिक अकर्मण्यता की पुष्टि होती है। परन्तु जानबूझकर मुख्यमन्त्री उन्हें मिलने का समय  नहीं दे रही हैं।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी ने कहा कि बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न विकास येाजनाओं के लिए हजारों करोड़ रूपया दिया जा रहा है परन्तु बहुजन समाज पार्टी की सरकार इसमें घपले और घाटाले करके अपना और बहुजन समाज पार्टी की तिजोरियां भरने में लगी हुई है। गौरतलब यह भी है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी बड़े नेता बुन्देलखण्ड से ही आते हैं और बहुजन समाज पार्टी इस क्षेत्र को अपना गढ़ मानती है इन्हीं नेताओं को बहुजन समाज पार्टी के लिए फण्ड इकट्ठा करने की भी जिम्मेदारी रहती है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बुन्देलखण्ड में है और सरकारी धन की लूट भी सबसे ज्यादा यहीं होती है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि इन घटनाओं की जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज को नियुक्त किया जाय, जिससे कि तत्काल दोषियों को दण्डित किया जा सके। डॉ0 जोशी ने यह भी मांग की कि जब तक इसकी रिपोर्ट न आये तब तक दागी मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी इस्तीफा दें एवं सभी सम्बन्धित अधिकारी निलिम्बत किये जायं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in