Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों के परिजन उड़ान समय की सही जानकारी कर ही एअरपोर्ट आये -डा0एम0ए0ए0खान

Posted on 02 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के हाजियों को लेने आने वाले परिजन एअरपोर्ट आने से पहले सऊदी एअर लाइन्स या एअरपोर्ट अर्थाटी के फोन नम्बरों पर उड़ान आने के समय की सही जानकारी कर लें, ताकि उन्हें इस ठण्ड के मौसम में प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के विशेष कार्याधिकारी डा0एम0ए0ए0खान ने कहा है कि लखनऊ एअरपोर्ट के लिये सऊदी एअरलाइन्स के इन्क्वाइरी नवम्बर 08127179749 एवं 08127179794 या उ0प्र0 राज्य हज समिति के मोबाइल नम्बर 9235610691 या 9235610683 पर उड़ान आने की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त वालिन्टयरर्स के मोबाइल नम्बर 09305008765, 9450364861 और 9335230674 पर भी उड़ानों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

श्री खान ने बताया कि वाराणसी आने वाली फलाइटों की जानकारी वालेिन्टयर डा0 अमीन के मोबाइल नम्बर 9335660192, वालेिन्टयर डा0अकबर अली के नम्बर 09415219421 या राज्य हज समिति के श्री अजादार हुसैन के मोबाइल नम्बर 9235610688 पर भी प्राप्त की जा सकती है। दिल्ली उड़ान स्थल पर आने वाली फ्लाइटों की जानकारी 011-23230507 पर प्राप्त की जा सकती है।

डा0 खान ने यह भी बताया कि हज यात्रियों के छूटे हुए सामान और आबे जमजम को सुरक्षित रखने तथा उसे हाजियों तक पहुंचानें हेतु सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में कस्टम कमिश्नर को निशुल्क स्थान उपलब्ध करा दिया गया हैं तथा उनसे अनुरोध किया गया है कि हज यात्रियों का जो सामान एअरपोर्ट आ गया है उसे हज हाउस में रखकर हज यात्रियों को उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in