Categorized | लखनऊ.

लाठीचार्ज की निन्दा

Posted on 02 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम रोजगार सेवकों के प्रदर्शन में हुई अफरा तफरी, लाठीचार्ज की निन्दा करते हुये सरकारी तन्त्र पर अदूरदर्शिता का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकारी तन्त्र पूरी तौर पर फेल हो गया है।

पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इनका प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था। लोकतन्त्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। जिस जगह को सरकार ने प्रदर्शन धरना स्थल बनाया है, वही था। प्रदर्शन उग्र हुआ स्थिति  पर नियन्त्रण करने में प्रशासन तन्त्र पूरी तरह विफल रहा है। शहर में प्रर्दशन के कारण नुकसान हुआ है।

श्री पाठक ने कहा कि इसके पूर्व भी प्रदर्शन के दौरान परिस्थितियों का आकलन न कर पाने के कारण शिक्षा मित्रों के प्रदर्शन के दौरान इसी प्रकार शहर में नुकसान एवं अफरा तफरी मची तथा प्रशासन मूल दर्शक बना रहा। जान माल का नुकसान हुआ।

उन्होंने मांग करते हुये कहा कि धरना स्थल पर सरकार को पूरी मुस्तैदी बरतनी चाहिए थी। लोगों को अपनी बात कहने का पर्याप्त अवसर देना चाहिए था। प्रशासन के गलत आंकलन के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in