Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री द्वारा विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण

Posted on 01 December 2010 by admin

अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों का सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश
                                     
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व हज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अनीस अहमद खॉ उर्फ फूल बाबू ने विभागीय प्रमुख सचिव श्री जैकब थामस के साथ आज यहॉ जवाहर भवन, इन्दिरा भवन स्थित अल्पसंख्यचक कल्याण निदेशालय, उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, उ0प्र0 वक्फ विकास निगम, सर्वे कमिश्नर वक्फ कार्यालयों के अतिरिक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लखन के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। केवल उ0प्र0 वक्फ विकास निगम तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।

    अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सर्वप्रथम प्रात: 10 बजकर 10 मिनट पर उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के कार्यालय पहुॅचे। यहॉ पर 46 कर्मचारियों में से मात्र 09 कर्मचारी ही उपस्थित मिले। निगम के सामान्य प्रबंधक राजस्व श्री मसूद अख्तर व ज्वाइण्ट एम0डी0 श्री लईक अहमद भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। तदोपरांत उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के निरीक्षण के दौरान 10 कर्मचारियों में से मात्र 04 कर्मचारी मौजूद थे। परन्तु मदरसा रजिस्टार श्री जावेद असलम निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार सर्वे कमिश्नर वक्फ कार्यालय में कुल 23 के स्टाफ में मात्र 03 कर्मचारी उपस्थित मिले तथा 03 कर्मचारी अवकाश पर थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय तथा उ0प्र0 वक्फ विकास निगम कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थित शत-प्रतिशत रही, परन्तु वक्फ विकास निगम के एक्सीएन श्री संजय सिन्हा व ए0ई0 श्री अंसार हुसैन निरीक्षण के समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

    श्री खॉ ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति, कार्यालयों में व्याप्त गंदगी तथा फाइलों एवं कार्यालय के अन्य रिकार्ड रखने की उपयुक्त व्यवस्था न होने पर गहरी नाराज़गी व असंतोष व्यक्त करते हुये सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अगले निरीक्षण के पूर्व सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय आना सुनिश्चित करें तथा कार्यालयों की साफ-सफाई एवं फाइलों के बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें अन्यथा अगले निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने वाले, कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in