Categorized | लखनऊ.

कल्याण निगम की सेवा को और सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य कर्मचारियों से सुझाव आमन्त्रित

Posted on 01 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों को दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुयें उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार ने निगम की सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के सम्बंध में राज्य कर्मचारियों से सुझाव मांगा है।

उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के अधिशासी निदेशक श्री आर.सी.मिश्रा ने बताया है कि निगम द्वारा राज्य कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मतृक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को बाजार से सस्ती दर पर वर्तमान में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुयें जिला एवं तहसील प्रागंण में स्थापित केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को और सुगम बनाने हेतु राज्य कर्मचारियों से सुझाव आमन्त्रित किये गये हैं। सुझाव दूरभाश नम्बर 0522-2286855 अथवा फैक्स नम्बर 0522-2286669 पर दिये जा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in