Categorized | लखनऊ.

अम्बेडकर ग्राम सभा विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी वित्तीय स्वीकृतियां

Posted on 01 December 2010 by admin

डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना से सम्बंधित समस्त विभागों द्वारा जारी की गई वित्तीय स्वीकृतियों को अब डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जायेगा।

यह जानकारी प्रमुख सचिव श्री बलविन्दर कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि 28 नवम्बर 2010 को सम्पन्न हुई विकास कार्यों की राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

प्रमुख सचिव डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विभाग द्वारा इस सम्बंध में लोक निर्माण/पंचायती राज/ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा/ग्राम्य विकास/ऊर्जा/समाज कल्याण/राजस्व विभाग को पत्र भेजकर तद्नुसार व्यवस्था सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in