Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ की प्रबन्ध कमेटी की बैठक सम्पन्न

Posted on 01 December 2010 by admin

उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि0 के प्रबन्ध निदेशक श्री एस0 के0 सिंह ने बताया कि गत 30 नवम्बर को सभापति श्री योगेन्द्र निषाद की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि0 की प्रबन्ध कमेटी की बैठक संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रबन्ध निदेशक श्री एस0 के0 सिंह ने बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की जिसमें संघ का कार्य व्यवसाय बढ़ाये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आगामी व्यय हेतु बजट पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संघ के सामान्य निकाय एवं  मत्स्य सहकारी सम्मेलन के लिए 29 दिसम्बर की तिथि निश्चित की गई तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया।

बैठक के अन्त में पूर्व राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) मत्स्य स्व0 जमुना निषाद एवं उनके सम्बन्धियों एवं सहकर्मियों के आकिस्मक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रृद्धान्जलि अर्पित की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष श्री लल्लू प्रसाद श्री बेचन प्रसाद निषाद, श्री असलम, श्री मनोज निषाद, श्री रामेश्वर निषाद, श्री लक्ष्मण प्रसाद, श्री रामफल, श्री भगवान दास, श्री मूलचन्द्र एवं श्री छोटे लाल निषाद ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in