Categorized | लखनऊ.

देश-विदेश से पधारे बाल गणितज्ञों व गणित विशेषज्ञों का भव्य स्वागत

Posted on 01 December 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा गणितज्ञ सम्मेलन (आई.वाई.एम.सी.-2010) में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश से पधारे बाल गणितज्ञों एवं विश्वविख्यात गणितज्ञों का आज लखनऊ की सरजमीं पर भव्य स्वागत हुआ। इसी सन्दर्भ में आई.वाई.एम.सी.-2010 के अन्तर्गत बाल गणितज्ञों के मार्गदर्शन हेतु फिलीपीन्स से पधारे डा. सिमोन एल चुआ, प्रेसीडेन्ट, मैथेमेटिक्स ट्रेनर्स गिल्ड का अमौसी एअरपोर्ट पर सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा इण्टरनेशनल यंग मैथमेटिशियन कन्वेन्शन में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश के बाल गणितज्ञों के लखनऊ पधारने का सिलसिला आज दिन भर जारी रहा। आज श्रीलंका, थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, ईरान, इंग्लैण्ड एवं देश के विभिन्न भागों से पधारे छात्रों का लखनऊ पधारने पर भारतीय परम्परा के अनुरूप रोली चन्दन का टीका लगाकर एवं फूल मालायें पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इन छात्र टीमों में कोलम्बो सिटी कालेज, श्रीलंका, महीडोल वितायानुसोZन स्कूल, थाइलैण्ड, मैथमेटिक्स एजुकेशन क्लीनिक, इण्डोनेशिया, शाहिद माहदवी एजुकेशनल काम्प्लेक्स, ईरान, अलवन्ड, ईरान, अलौलीसिना, ईरान, सेंट पॉल गल्र्स हाई स्कूल, इंग्लैण्ड प्रमुख हैं। लखनऊ पहुंचने पर यह बाल गणितज्ञ काफी प्रसन्नचित्त व उत्साहित दिख रहे थे एवं भारतीय संस्कृति के अनुसार हुए अपने स्वागत से यह काफी प्रभावित दिखे।

iymc-teams1श्री शर्मा ने बताया कि आज देश के विभिन्न प्रान्तों की अनेक छात्र टीमों का भी लखनऊ आगमन हुआ, जिनमें रेजीडेिन्शयल पब्लिक स्कूल, आन्ध्र प्रदेश, आसाम वैली स्कूल, आसाम, एम.पी.वी.एम. गुरुकुलम, इलाहाबाद, लक्ष्मीपति सिंघानिया एकेडमी, कोलकाता, कार्मेल कान्वेन्ट सी.से. स्कूल, भोपाल, ऑल इण्डिया रामानुजम मैथ्स क्लब, राजकोट, आदि प्रमुख हैं। इन सभी प्रतिभागी टीमों का भी लखनऊ पधारने पर भारतीय परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत हुआ। श्री शर्मा ने बताया आज देर रात व कल प्रात: तक देश-विदेश से कई और छात्र टीमें पधारेंगी। श्री शर्मा ने बताया कि एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान देश-विदेश से पधारे बाल गणितज्ञों ने कहा कि हम यहां प्रतिस्पर्धा के लिए तो आये ही हैं साथ ही इससे विश्व स्तर पर एक-दूसरे की संस्कृति व सभ्यता को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही विभिन्न देशों के छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान भी सम्भव हो सकेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा गणितज्ञ सम्मेलन `आई.वाई.एम.एस.-2010´ का आयोजन 2 से 5 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें विश्व के 14 देशों इंग्लैण्ड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, भूटान, फिलीपीन्स, कोरिया, थाईलैण्ड, ईरान, नेपाल, इण्डोनेशिया, श्रीलंका, कतर, ताईवान एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के लगभग 600 बाल गणितज्ञ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि कल 2 दिसम्बर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में `आई.वाई.एम.सी.-2010´ का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न होगा। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार पाण्डेय, वाइस-चांसलर, लखनऊ विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि होंगे तथापि देश-विदेश से पधारे बाल गणितज्ञों व गणित विशेषज्ञों के सम्मान में सी.एम.एस. छात्र रंगारंग शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in