Categorized | लखनऊ.

माह अक्टूबर तक 3505 अवैध कब्जे हटाकर वास्तविक आवासीय पट्टेदारों को कब्जा दिलाया गया

Posted on 30 November 2010 by admin

आवासीय भूमि से अवैध कब्जेदारों को हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाये जाने की योजना के तहत माह अक्टूबर तक 3505 कब्जे हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को शत-प्रतिशत कब्जे दिलाये गये। इनमें अनुसूचित जाति/जनजाति के पट्टेदार भी शामिल हैं।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मण्डल में 439, आगरा मण्डल में 135, आजमगढ़ मण्डल में 82, इलाहाबाद मण्डल में 65, कानपुर मण्डल में 119, गोरखपुर मण्डल में 85, चित्रकूटधाम मण्डल में 34, देवीपाटन मण्डल में 422, फैजाबाद मण्डल में 249, बरेली मण्डल में 127, मेरठ मण्डल में 368, मुरादाबाद मण्डल में 115, विंध्याचल मण्डल में 152, लखनऊ मण्डल में 340, वाराणसी मण्डल में 561 तथा सहारनपुर मण्डल में 112, अवैध कब्जेदारों को हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जे दिलाये गये।

इसके अतिरिक्त अवैध रूप से कब्जेदार 50 दोशियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई व 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in