Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 29 November 2010 by admin

आज चार जनपदों में छापे, एक एफ0आई0आर0 दर्ज दो नमूनें संग्रहीत

सन्तकबीर नगर में 923 ली0 खाद्य तेल एवं 09 बोरी मटर दाल सीज

अभियान के दौरान अब तक 443.33 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक 493 एफ0आई0आर0 दर्ज कर 765 व्यक्तियों को नामित करते हुए 473 को गिरफ्तार किया गया तथा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0टीम द्वारा मारे गये छापों में कुल 443.33 लाख रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 4 जनपदों बरेली, पीलीभीत, सन्त कबीर नगर एवं अलीगढ़ में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद बरेली में 50 किलों आलू 50 किग्रा0 सेब एवं 10 दर्जन केला, जनपद पीलीभीत में 06 किग्रा0 लड्डू, सन्तकबीर नगर में 923 ली0 खाद्य तेल 09 बोरी मटर दाल तथा जनपद अलीगढ़ में 100 किग्रा0 मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in