Categorized | लखनऊ.

मन्त्रिगण अपने-अपने विभागों गहन समीक्षा करें तथा विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करायें - माननीया मुख्यमन्त्री जी

Posted on 29 November 2010 by admin

लक्ष्यों को पूरा कराने के साथ ही निर्माण कायोंZ में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करायी जाय

माननीया मुख्यमन्त्री जी की मन्त्रिगणों के साथ बैठक

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने मन्त्रिमण्डल के सभी सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे विभागीय कायोंZ को और गति देने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि उनके विभागों द्वारा जनता के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ पात्र लोगों को मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों के लक्ष्यों को पूरा कराने, निर्माण कायोंZ में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित कराने तथा हर स्तर पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं।

माननीया मुख्यमन्त्री जी आज विभिन्न विभागों के मा0मन्त्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक कर रहीं थी। उन्होंने लगभग दो घण्टे से अधिक समय तक चली इस बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त तथा विकासयुक्त वातावरण सृजित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में किये गये अब तक के काम पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसके बावजूद अभी भी इसमें और सुधार की गुंजाइश है।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि विगत 27 नवम्बर को उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कायोंZ से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। उन्होंने मा0 मन्त्रियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने विभागों में इन दिशा-निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करें। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि संशोधित त्रिस्तरीय समीक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह की 09 तारीख को विभागीय मन्त्रियों द्वारा अपने-अपने विभागीय प्रमुख सचिव/सचिवों तथा मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा किया जाना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in