Categorized | लखनऊ.

साइकिल यात्रा का समापन

Posted on 29 November 2010 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए कानपुर से 25 नवम्बर,2010 को निकली साइकिल यात्रा का समापन आज 29 नवम्बर,2010 को समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में हुआ। नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने साइकिल यात्रियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उपस्थित सैकड़ों साइकिल यात्रियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में जातीयता और साम्प्रदायिकता की राजनीति से ऊबी जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। समाज के हर व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा का कार्यक्रम चलाकर नौजवानों ने सराहनीय काम किया है।

29-11-cइस अवसर पर राश्ट्रीय महासचिव डा0 राम आसरे कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे। समाजवादी झण्डों से सजी साइकिल पर यात्रा की ‘ाुरूआत श्री राकेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कानपुर से 25 नवम्बर,2010 को हुई थी। समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव डा0 राम आसरे कुशवाहा ने नौजवानों को झण्डी दिखाकर रवाना किया था। कानपुर से चलकर नौजवान साइकिल यात्रियों का दल कन्नौज, फरूZखाबाद, हरदोई, सण्डीला होता हुआ लखनऊ पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह साइकिल यात्रियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in