Categorized | लखनऊ.

जनता के समक्ष समाजवादी पार्टी ही एक मात्र विकल्प

Posted on 28 November 2010 by admin

प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनाने के मुहिम में जुटने का मोहम्मद आजम खॉ का संकल्प स्वागतयोग्य है। श्री आजम खॉ समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों मे हैं और श्री मुलायम सिंह यादव के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उन्हेांने लम्बे समय तक काम किया है।

उत्तर प्रदेश इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। विकास कार्य ठप्प हैं। जातीयता और सांप्रदायिकता फैलाने वाली ताकतों के साथ यथास्थितिवादी कांग्रेस का गठजोड़ है। सत्तारूढ़ बसपा सरकार लूट, वसूली और पत्थरों पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने वाली जुल्मी सरकार है। भाजपा जहॉ भावनाएं भड़काकर वोट बटोरना चाहती है वही कांग्रेस और बसपा दोनों को सिर्फ सत्ता की भूख है। ऐसे में जनता के समक्ष  समाजवादी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है जो समतामूलक समाज की स्थापना और लोकतािन्त्रक मूल्यों एवं धर्म निरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की जनता अब समाजवादी पार्टी को ही जनादेश देने का मन बना चुकी है।

श्री आजम खॉ और मुशावरती कांउसिल का यह बिल्कुल सही आकलन है कि प्रदेश की जनता को भ्रश्टाचार, जातिवाद के खिलाफ काम करने वाली सरकार चाहिए। एकजुट होकर मेहनत करने से एक मजबूत और गरीबों की पक्षधर सरकार बनने से तब कोई रोक नहीं सकेगा। इसी लक्ष्य के लिए श्री आजम खॉ समाजवादी पार्टी को मजबूती देने में यकीन रखते हैं, उनका यह कदम सराहनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in