Categorized | लखनऊ.

सरकारी तन्त्र का उपयोग करके प्रदेश सरकार चुनाव जीतने षडयन्त्र कर रही है

Posted on 27 November 2010 by admin

पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय संस्थाओं का सशक्तीकरण कर निचले स्तर तक उनको मजबूती प्रदान करना राजीव जी का सपना था परन्तु स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं में धनबल, बाहुबल एवं सरकारी दखलन्दाजी से वह सपना टूट गया है। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में वर्तमान प्रदेश सरकार के तुगलकी फैसले के चलते खरीद-फरोख्त का बाजार गर्म हो रहा है। धनबल, बाहुबल के साथ ही सरकारी तन्त्र का उपयोग करके प्रदेश सरकार चुनाव जीतने षडयन्त्र कर रही है।

आगामी होने वाले जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के सम्बन्ध में आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। उल्ल्ेखनीय है कि विगत 22नवम्बर को पूर्वी उ0प्र0  के जिलाध्यक्षों की बैठक इलाहाबाद में एवं 26नवम्बर को पश्चिमी उ0प्र0 के जिला कंाग्रेस अध्यक्षों की बैठक दिल्ली में हो चुकी है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैठकों में जिलाध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत किये गये आंकलन से प्रदेश सरकार की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जबरिया कब्जे की मंशा स्पष्ट हुई। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कंाग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी, परन्तु जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देर्शित किया गया है कि वह सत्तारूढ़ दल बहुजन समाज पार्टी, साम्प्रदायिक एवं जातिवादी दलों से अलग स्वच्छ एवं सेक्युलर छवि वाले निर्दलीय प्रत्याशी को इस चुनाव में मदद कर उसे विजयी बनायें।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का मतदान स्थल जिला पंचायत कार्यालय भवन न होकर साजिशन जिलाधिकारी कार्यालय कर दिया गया है। इस मुद्दे के साथ ही चुनाव में हेल्पर्स के उपयोग के मुद्दे को शीघ्र ही चुनाव आयोग के समक्ष मजबूती से रखा जायेगा, क्योंकि हेल्पर्स का दुरूपयोग स्थानीय निकाय के विधान परिषद के चुनाव मे खुलकर सामने आ चुका है। मुख्यमन्त्री द्वारा जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की आज बुलाई गई समीक्षा बैठक का असली उद्देश्य कानून व्यवस्था की समीक्षा करना नहीं था, बल्कि हर हाल में बसपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु निर्देशित करना था।

बैठक में कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने भी अपने सुझाव दिये। बैठक में मध्य उ0प्र0 के 19जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री राकेश मिश्रा एवं श्री परमात्मा प्रसाद सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in