Categorized | लखनऊ.

मुम्बई हमलों मे शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Posted on 26 November 2010 by admin

इण्डियन मुिस्लम लीग ने आज मुम्बई हमलों की दूसरी बरसी पर उस घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। लीग की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव मोहम्मद अतीक ने यहां बताया कि मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 को हुए दुस्साहसिक आतंकवादी हमलों की दूसरी बरसी पर लीग की एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में मुम्बई हमलों की कड़ी निन्दा करते हुए कसाब को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाने की मांग की गई। बैठक में सरकार से आग्रह किया गया कि वह अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए अदालत से मौत की सजा का आदेश सुन चुके कसाब जैसे सांपों को ना पाले। अतीक ने कहा कि कसाब की सुरक्षा और सुविधाओं पर भारतीयों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये खर्च करना सरकार के लिये शर्म की बात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in