Categorized | लखनऊ.

कोलाज व कोरियोग्राफी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Posted on 26 November 2010 by admin

collage2सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक-साहित्यिक महोत्सव `यूरेका इण्टरनेशनल-2010´ का दूसरा दिन बेहद दिलचस्प और रुचिपूर्ण रहा। जहां एक ओर श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा नज़र आई वहीं इन सभी छात्रों में कुछ नया कर दिखाने का जोश देखने लायक था। प्रतियोगिताएं भी कुछ प्रकार से रची गई थीं कि छात्रों को जितना मजा जीतने में आता उससे कहीं अधिक उसमें प्रतिभाग करने में। जहां एक ओर देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने `पेज टू स्टेज प्रतियोगिता´ में कविता को गीत के रूप में वाद्य यन्त्र की संगति में प्रस्तुत करके दर्शकों में आनन्द की लहर फैलाई, वहीं दूसरी ओर `रेडियो प्लेराइटिंग प्रतियोगिता´ के माध्यम से अभिव्यक्ति की क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, फुटलूज (कोरियोग्राफी प्रतियोगिता) में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पर्यावरण मुहिम को एक नया रंग दिया, साथ ही साथ `जल संरक्षण´ पर छात्रों का मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन देखने लायक था।

`यूरेका इण्टरनेशनल-2010´ में आज प्रतियोगिताओं का दौर `पॉप आर्ट कोलाज´ प्रतियोगिता से प्रारम्भ हुआ।  इस प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने `सेव ट्री, गो ग्रीन´ विषय पर एक से बढ़कर एक शानदार कोलाज बनाकर पर्यावरण संरक्षण का अभूतपूर्व सन्देश दिया। श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न भागों से पधारे प्रतिभागी छात्रों की कला व रचनात्मक सोच देखकर निर्णायक मण्डल भी दंग रह गये। प्रतियोगिता में 2 घन्टे के समय में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने दिये गये विषय पर आकर्षक कोलाज बनाये और चार्ट पेपर पर रंगो, अखबार की कटिंग, पत्रिकाओं की तस्वीरें, धागे, रंगीन कपड़ा, फोटोग्राफ इत्यादि चिपकाकर अपने विचारों को आकर्षक रूप से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका श्री अविनाश लिटिल, फ्रीलांस, एन.बी.आर.आई. एवं श्रीमती ऊषा फ्रािन्सस, हेड, स्पोकेन इंग्लिश, सी.एम.एस. ने निभाई।

collage11
`रेडियो प्लेराइटिंग प्रतियोगिता´ के अन्तर्गत देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने अपने अन्दर छिपे रेडियो जॉकी को अभिव्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल तथा भारत की लगभग 55 छात्र टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में तीन प्रतिभागीथे जिन्होंने रेडिया जॉकी के रूप में पर्यावरण, खेलकूद एवं भ्रष्टाचार सम्बन्धी मुद्दों पर जमकर जॉकीइंग की और दर्शकों ने भी तालियां बजाकर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को अपना मनपसन्द विषय चुनने की स्वतन्त्रता थी जिसके द्वारा छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता का जांचा-परखा गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डा. रिशाद रिजवी, प्रख्यात थियेटर कलाकार, सुश्री राखी किशोर, रेडियो जॉकी, एफ.एम. रेनबो एवं श्री विपुल गौड़, रेडियो जॉकी, रेडिया सिटी ने निभाई।

पेज टू स्टेज प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग की 50 छात्र टीमों ने हिस्सा लिया और गीत-संगीत और कविता का सुन्दर मिश्रण पेश किया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग के नन्हें-मुन्हें ने बच्चों ने कविता को एक्शन के साथ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रत्येक स्कूल की पांच बच्चों की टीम को एक लोकप्रिय अंग्रेजी कविता या गीत प्रस्तुत करना था। इसके लिए उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया। इन संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शको की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका सुश्री जाओचिन, पूर्व सचिव, यू.एन.डी.पी, सुश्री अरुणिमा बनर्जी, प्रवक्ता, नवयुग डिग्री कालेज एवं डा. रिशाद रिजवी, प्रख्यात थियेटर कलाकार ने निभाई।

inauguration-1अपरान्ह: सत्र का सर्वाधिक आकर्षण `फुटलूज (कोरियोग्राफी) प्रतियोगिता रही जिसके माध्यम से देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने न सिर्फ कोरियोग्राफी में अपनी निपुणता का परिचय दिया अपितु दिये गये विषय `ग्रीन पीस - इन हार्मनी विद नेचर´ के अनुरूप धरती को हरा-भरा रखने का सन्देश दिया। प्रत्येक प्रतिभागी टीम में 5 छात्र थे जिन्हें स्टेज सज्जा एवं प्रस्तुतिकरण के 3 मिनट का समय दिया गया। इस प्रतियोगिता के द्वारा प्रतिभागी छात्रों ने मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रेम, करुणा इत्यादि मानवीय गुणों को बड़े प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीना सिंह, लेक्चरर, भातखण्डे यूनिवर्सिटी, लखनऊ एवं सुश्री सुपर्णा मिश्रा, लेक्चरर, राष्ट्रीय कथक केन्द्र ने निभाई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यूरेका इण्टरनेशनल-2010 के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का दौर कल भी जारी रहेगा। कल तीसरे दिन प्रात: 9.30 बजे से `टच माई शैडो´ एवं `जीरो काबोZनिसिटी´ प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी बौद्धिक व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अलावा ईश्वर प्रदत्त धरती को बचाने एवं उसके संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का सन्देश भी देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in