Categorized | लखनऊ.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त 27 नवम्बर को लखनऊ आयेंगे

Posted on 23 November 2010 by admin

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री एस0वाई0कुरेशी अपने दो दिवसीय लखनऊ भ्रमण के दौरान आगामी 27 नवम्बर को भारत निर्वाचन आयोग के “हीरक जयन्ती´´ के उपलक्ष्य में यहां साइिन्टफिक कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया है कि श्री कुरेशी इस अवसर पर प्रदेश के नये परिसीमन के आधार पर बनी फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता फोटो पहचान पत्र की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही फोटो प्रदर्शनी “मजबूत लोकतन्त्र सबकी भागीदारी´´ का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस अवसर पर प्रेस से भी वार्ता करेंगे। यह फोटो प्रदर्शनी आगामी 27 नवम्बर से 29 नवम्बर 2010 तक जनता के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in